Main Slideदेशप्रदेशबड़ी खबर

बक्सर में सरेआम तीन लोगों को अपराधियों ने गोली मारी, दो की हालत गंभीर :-

बक्सर जिले के एक गांव में अपराधियों ने सरेआम तीन लोगों को गोली मार दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बक्सर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना इलाके की है। चिलबिला गांव में अपराधियों ने दालान के बाहर बैठे तीन लोगों को गोली मार दी है। इससे तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत नाजुक है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया है।

समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, घर में घुसकर तीन लोगों को गोली मारी  | samastipur - News in Hindi - GoIndiaNews - GoIndiaNews

घटना के संबंध में जानकारी के मुताबिक आपसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। मौके पर पहुंची इटाढ़ी थाना पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button