Main Slideदिल्ली एनसीआरदेशबड़ी खबर

किसानों का दिल्ली चलो आंदोलन: सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े :-

नए कृषि कानून के विरोध में किसानों को दिल्ली चलो आंदोलन 26 से 28 नवंबर तक है। इसमें पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसान हिस्सा ले रहे हैं। आंदोलन को देखते हुए दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
अंबाला हाइवे पर रोके जाने के दौरान बुधवार को किसानों की पुलिस से झड़प हुई। जिसमें 100 किसान हिरासत में लिए गए। क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं। ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यह उन्हें रोका गया तो वे दिल्ली जाने वाले सारे रास्ते जाम कर देंगे। इधर, किसान को दिल्ली आने से रोकने के लिए गुरुवार को दिल्ली मेट्रो ने अपनी सेवाओं में बदलाव किया है। दिल्ली से नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के सभी शहरों को जोड़ने वाली लाइनों पर बार्डर के दो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी।

किसान आंदोलन LIVE: प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, पथराव किया; पुलिस ने  वॉटर कैनन चलाई, आंसू गैस के गो... - दैनिक भास्कर - Latest news in hindi,  hindi ...

कई रूट डायवर्ट किए गए
आंदोलन को देखते हुए रोहतक झज्जर सीमा पर भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। गाजियाबाद के यूपी गेट के पास दिल्ली की तरफ अर्धसैनिक पुलिस बल और सीआईएसएफ के जवान तैनात किए गए हैं। वहीं डाबर तिराहे से रूट डाइवर्ट किया गया है और वाहन महाराजपुर बॉर्डर से दिल्ली की ओर भेजे जा रहे हैं। इसी के चलते लिंकरोड पर भी वाहनों की कतार लग गई है।

शंभू बॉर्डर पर भगदड़
अंबाला-पटियाला के शंभू बॉर्डर पर पुलिस इस वक्त प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। जिससे कुछ भगदड़ मच गई है। हालांकि इन सबके बावजूद किसान वहां डटे हुए हैं और कह रहे हैं कि भले ही पुलिस के वॉटर कैनन का पानी खत्म हो जाए लेकिन हम आगे बढ़कर रहेंगे।
शंभू बॉर्डर से आगे निकलकर किसान नदी पर बने एक पुल पर जमा हो गए हैं और हरियाणा सरकार द्वारा आगे न जाने दिए जाने पर उनसे नाराजगी जाहिर की है। किसान अपने साथ कुछ पुरानी गाड़ियां लेकर आए हैं और उसे धक्का देकर आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।
बड़ी संख्या में किसान शंभू बॉर्डर पर जुटे हैं और दिल्ली की ओर बढ़ रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोलों और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद गुस्साए किसानों ने सभी बैरिकेड को उठाकर नदी में फेंक दिया और अब किसान आगे बढ़ रहे हैं।

पंजाब के किसान अंबाला से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं हरियाणा के किसान भी करनाल में इकट्ठा हो गए हैं। एक प्रदर्शनकारी का कहना है कि पुलिस ने सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी है। आम लोगों को इससे परेशानी हो रही है। प्रशासन को रोड बंद नहीं करना चाहिए था। किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी हैं। ये बिल वापिस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, उन पर वॉटर कैनन चलाई जा रही हैं। किसानों पर ये जुर्म बिलकुल गलत है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है।’

दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा
किसानों के दिल्ली चलो मार्च के चलते दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर पर भी कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। फरीदाबाद पुलिस ने आज सुबह बताया कि हमारे पास यह सख्त निर्देश है कि हम भारतीय किसान यूनियन के किसी भी सदस्य को आज और कल दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दें। सभी प्रवेश द्वार पर पुलिस बल तैनात हैं।

किसान पहुंचेंगे जंतर मंतर
कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने 26-27 नवंबर को दिल्ली चलो का नारा दिया हुआ है। मोर्चा ने इन दोनों दिन दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में देश भर से बड़ी संख्या में किसानों ने दिल्ली की ओर कूच कर दिया है। दिल्ली कूच के लिए जिले में राजस्थान के अलावा राज्य के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह एवं गुरुग्राम जिले के किसान एकत्रित होंगे। उनका दिल्ली-जयपुर हाईवे से दिल्ली में प्रवेश करने का कार्यक्रम है।

पंजाब-हरियाणा सीमा पर पत्थरबाजी, हिरासत में योगेंद्र यादव
मोर्चा की ओर से गुरुग्राम जिले में किसानों के कूच करने की व्यवस्था देख रहे जेसी यादव ने बताया कि राजस्थान के अलावा राज्य के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह एवं गुरुग्राम जिले के किसानों को बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे बिलासपुर चौक पर पहुंचने का संदेश दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुबह 11 बजे तक सभी जगह के किसान यहां एकत्रित हो जाएंगे और उसके बाद सभी किसान योगेंद्र यादव के नेतृत्व में दिल्ली की ओर कूच करेंगे। यहां पर करीब पांच हजार किसानों के पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button