LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जागरण के लोकल एप को दिखाकर लांचिंग की औपचारिकता पूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को दैनिक जागरण के हाइपर लोकल एप को लांच किया। एनेक्सी भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लोकल के डिजिटल प्लेटफार्म की सराहना की।

उन्होंने इस एप को आम जनमानस की भावनाओं को अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण के इस एप के लांच होने के बाद अब स्थानीय खबरों की जनता तक पहुंच आसान हो जाएगी। अब यह खबरें राष्ट्रीय खबरों की भीड़ में दबने नहीं पाएंगी।

Gorakhpur News (गोरखपुर न्यूज़):गोरखपुर समाचार,Gorakhpur Local News in  Hindi,Gorakhpur News Paper - Dainik Jagran

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने मोबाइल पर पंजीकरण के बाद एप की स्क्रीन को दिखाकर लांचिंग की औपचारिकता पूरी की। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण का यह जो लोकल प्लेटफार्म बना है, मैं इसका हृदय से स्वागत करता हूं। संसदीय लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

District Magistrate Abhishek Prakash launched Dainik Jagran Local App

आम जनमानस की भावना को अभिव्यक्त और सशख्त करने का यह महत्वपूर्ण और उपयोगी माध्यम है। जनसमस्याओं को समयबद्ध ढंग से शासन प्रशासन तक पहुंचाने और शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया अपनी भूमिका लगातार निभा आ रहा है।

Chief Minister Kejriwal inaugurated Jagran Local App get the latest news of  your area

अक्सर ऐसा होता है कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर स्थानीय समाचार दब जाते हैं। जनमानस स्थानीय स्तर की जानकारी लेना चाहता लेकिन उसे नहीं मिल पाती। जागरण लोकल के एप पर अब हर व्यक्ति अपने मोबाइल पर ही अपने शहर और आसपास की खबरों को न केवल जान सकेगा बल्कि भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों को लेकर सतर्क भी रहेगा। इस एप के लिए दैनिक जागरण समूह को मेरी तरह एक बार फिर हार्दिक शुभकामनाएं।

Mayor launches Jagran local app to read Kanpur news on mobile

किसी भी शहर की स्थानीय खबरें आसानी से पढ़ी जा सकें, इसके लिए जागरण डाट कॉम ने लोकल एप लांच किया है। इसे डाउनलोड करने के लिए आपको मोबइल के इंटरनेट ब्राउजर पर जाकर local.jagran.com टाइप करके सर्च करना होगा।

First local news app launched in Hisar now every news of your city on  mobile - Haryana Hisar Jagran Special News

विंडो खुलने के बाद अपना मोबाइल नंबर डालेंगे और फिर उस पर आया हुआ ओटीपी फीड कर आगे बढ़ेंगे। प्रक्रिया पूरे होते ही आप्शन आएगा एड टू होम स्क्रीन। इसके बाद होम स्क्रीन पर सेव एप को खोलते ही मनचाहे शहर की खबरें आपकी स्क्रीन पर होंगी।

Related Articles

Back to top button