Main Slideदेशबड़ी खबरमनोरंजनमहाराष्ट्र

करण जौहर और एकता कपूर करने वाले थे शादी, जानिए क्या हुआ जो दोनों आज भी हैं सिंगल :-

टीवी की दुनिया में एकता कपूर ने कई शोज प्रोड्यूस कर चुकी हैं। उन्होंने कई फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया है इनमें शूट आउट लोखण्डवाला, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, क्या कूल हैं हम जैसी कई फिल्में शामिल हैं। एकता का जन्म 7 जून 1975 को मुम्बई में हुआ। एकता ने अपनी स्कूलिंग बांबे स्काटिश स्कूल, महीम से की और काॅलेजी की पढ़ाई मीठीबाई कालेज से की है। एकता ने बॉलीवुड में साल 2001 में आई फिल्म क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता को प्रड्यूस करके शुरू किया। एकता का बालाजी फिल्मस नाम से प्रोडक्शन हाउस हैं। उन्होंने अब तक कई टीवी सीरियल को प्रोड्यूस किया है।

ekta kapoor revealed in interview throwback karan johar wanted to marry tv  queen - 'अगर सही पार्टनर नहीं मिला तो...', जब हर जगह करण जौहर और एकता कपूर  की शादी के थे

एकता को साल 2012 में एशिया के सोशल इंपावरमेंट अवार्ड फ्रीडम थ्रु एजुकेशन से सम्मानित किया जा चुका है। इस समय एकता की उम्र लगभग 45 साल की हैं इसके बावजूद वह अभी कुंवारी हैं। मीडिया में आईं ख़बरों के अनुसार एकता कपूर का नाम एक वक्त निर्माता और निर्देशक करण जौहर के साथ जुड़ा था। कई शोज एवं पार्टीज में दोनों एकसाथ नजर आते थे। एकता करण जौहर को लेकर बेहद सीरियस थी। बताया गया है कि करण जौहर की मां को भी एकता पसंद थीं। उस समय एकता और करण एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

मगर एक दिन जब करण ने एकता को लेकर एक इंटरव्यू में बयान दिया तो उसे सुनकर सभी हैरान रह गए। खबरों के अनुसार करण ने इंटरव्यू में कहा था कि एकता के साथ जो शादी की बातें अब तक हो रही थी वह सब केवल मजाक था। अब भी दोनों पार्टियों में साथ नजर आते हैं और घूमतें है। आपको बता दें कि एकता कपूर ने आज 45 वर्ष की उम्र में भी शादी नहीं की है तो वहीं करण जौहर सेरोगोसी की सहायता से पिता बन चुके हैं।

Related Articles

Back to top button