Main Slideदेशबड़ी खबरविदेश

लंदन में लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन, अनेक लोग गिरफ्तार :-

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के प्रकोप के कारण ब्रिटेन की राजधानी लंदन में सरकार की तरफ से लगाए गए लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन (Protest against lockdown) में पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है । कोरोनो महामारी से संबंधित प्रतिबंधों के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए लंदन के मध्य इलाके में सड़कों पर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए थे और इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस अधिकारियों से भिड़ भी गए।

कोरोना वायरस: भारत में 24 घंटे के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड मामले दर्ज, मृतक  संख्या 2,872 हुई

लंदन पुलिस ने कहा, “पुलिसकर्मियों ने आज लंदन में समूहों में एकत्रित होने के लिए 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया हैं। यह गिरफ्तारियां कई अलग-अलग अपराधों के लिए की गई है जिसमें कोरोनो वायरस से सम्बंधित प्रतिबंधों का उल्लंघन भी शामिल है। गिरफ्तार किये गए लोगों की संख्या बढ़ सकती है तथा हम लोगों से वापस अपने घर जाने का आग्रह करते हैं।”

गौरतलब है कि ब्रिटेन में कोरोना महामारी की शुरुआत से ही लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। इससे पहले नवंबर में लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 190 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Back to top button