Main Slideदेशबड़ी खबर

मटर की फलियां जानिये फायदे :-

सर्दियों में खाने की चीजें सबसे अधिक होती है। खासतौर पर हरी-सब्जियों की भरमार होने से सेहत को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। इन दौरान साग, पालक, मेथी और मटर ज्यादा खाएं जाते हैं। इनमें से मटर की बात करें तो इसमें विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण होते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी पॉवर बढऩे के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। तो चलिए जानते हैं इसके सेवन से मिलने वाले लाभ के बारे में

हरी मटर खाने से होते है ये 10 लाभ, क्या जानते है | 10 Health Benefits of  green Peas - Hindi Boldsky
इन तरह करें सेवन…
1. आप मटर को उबाल कर उसका परांठा बना कर खा सकते हैं।
2. चावल में डालकर तैयार पुलाव सभी को पसंद आएगा।
3. आलू या पनीर के साथ सब्जी भी बनाई जा सकती है।
4. आप चाहे तो इसकी टिक्की बना कर भी खा सकते हैं।
5. इसे कच्चा भी खाया जा सकता है।
तो चलिए अब जानते हैं मटर खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में…
डायबिटीज रखे कंट्रोल
इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
दिल का रखे ख्याल
मटर का सेवन करने से खून में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में दिल स्वस्थ होने से इससे जुड़ी बीमारियों के लगने का खतरा भी कम रहता है।
सही वजन दिलाए
मटर में फाइबर अधिक और कैलोरी कम मात्रा में होने से इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ओवर इटिंग की परेशानी से बचा जा सकता है। ऐसे में वजन बढऩे का खतरा कम रहता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाए
इसमें विटामिन ए, अल्फा-कैरोटीन और बीटा-कैरोटीन होने से यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसका कच्चा खाने से आंखों की रोशनी बढऩे व इससे जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।
मजबूत पाचन तंत्र
इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहने के साथ अच्छे से काम करता है। पाचन क्रिया के सही तरीके से काम करने के साथ पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती है। खासतौर पर कब्ज व गैस की समस्या होने पर मटर का सेवन करना फायदेमंद होता है।
मांसपेशियों व हड्डियों में दिलाए मजबूत
प्रोटीन व कैल्शियम का उचित स्त्रोत होने से इसका सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में जोड़ों व घुटनों के दर्द से भी आराम रहता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
पोषक तत्वों से भरपूर मटर सेहत और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से स्किन से संबंधित परेशानियां दूर होकर त्वचा साफ, निखरी व ग्लोइंग नजर आती है। इसके अलावा आप मटर को मिक्सी में पीस कर फेसपैक की तरह चेहरे पर लगा सकती है। इससे त्वचा की गहराई से सफाई होने के साथ स्किन जवां नजर आएगी।
ध्यान दें, किसी भी चीज का ज्यादा सेवन करने से सेहत को परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में मटर को भी ज्यादा खाने से बचें नहीं तो पेट दर्द, गैस आदि की समस्या हो सकती है।
आपको हमारा मटर से जुड़ा हैल्थ आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।

Related Articles

Back to top button