Main Slideदेशबिहारबड़ी खबर

बिहार की रंगीन मिजाज पुलिस: सुपौल में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया एएसआई :-

बिहार के सुपौल जिले के भीमपुर थानाक्षेत्र में ग्रामीणों ने एएसआई को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने रंगीन मिजाज एएसआई को बंधक बना लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने एएसआई को कान पकड़कर उठक बैठक कराया। ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग को सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसपी ने तत्काल प्रभाव से आरोपी एएसआई को निलंबित कर दिया है। एसपी ने त्रिवेणीगंज एसडीपीओ को मामले की जांच का जिम्मा सौंप दिया है।

Lady police and police man beaten each other in public place Video viral

इससे पहले कटिहार में बरारी थाना क्षेत्र के बरारी घाट में भी 12 नवंबर को एक एएसआई महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला था। इसे देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे और उन्होंने एएसआई को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस पदाधिकारी को दी गई थी । घटना की सूचना पर बरारी थाना अध्यक्ष संजय कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस पदाधिकारी को लोगों के आक्रोश से बचाने में सफल रहे।

ग्रामीणों ने बताया एएसआई शादीशुदा महिला के साथ पिछले कई दिनों से अवैध संबंध बनाकर रखा था। इसका विरोध महिला के पति द्वारा किया जा रहा था। विरोध करने के बाद भी एएसआई अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था। घटना की रात बारसोई थाना के सहायक अवर निरीक्षक को महिला के साथ आपत्तिजनक में सबसे पहले महिला की ननद ने देखा। आपत्तिजनक स्थिति में देखकर शोर मचाए जाने के बाद लोग पहुंचे और एएसआई को बंधक बना लिया। उसके हाथ पैर बांधे गए। महिला के पति के मुताबिक संबंधित पुलिस पदाधिकारी ने उसे हाथ बांधकर घर में बंद कर दिया था और उसकी पत्नी के साथ गंदी हरकत कर रहा था। आक्रोशित लोग थाना अध्यक्ष से लोग एसपी को बुलाने और संबंधित एएसआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। पुलिस के द्वारा समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और फिर आरोपी पुलिस पदाधिकारी को बरारी थाना अध्यक्ष मुक्त लोगों के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले आए। घटना की पुष्टि आरक्षी अधीक्षक विकास कुमार ने भी की थी।

Related Articles

Back to top button