Main Slideदेशबड़ी खबर

छल का इतिहास रखने वाले लोग कृषि सुधार कानूनों पर भ्रम फैला रहे : मोदी :-

कृषि कानूनों को लेकर देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच पीएम मोदी सोमवार को वाराणसी पहुंचे। यहां प्रयागराज- वाराणसी 6 लेन हाईवे का लोकार्पण करने के बाद उन्होंने कृषि सुधार कानूनों पर हो रहे प्रदर्शनों के लिए विपक्ष को आड़े हाथों लिया। मोदी ने कहा कि यूरिया और एमएसपी के नाम पर ‘छल’ करने वाले अब कृषि कानूनों के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं। जो कभी नहीं होने वाला उसके नाम पर डर दिखा रहे हैं। मोदी ने कहा – मैं काशी की पवित्र धरती से कहना चाहता हूं कि अब छल से नहीं, गंगाजल जैसी नीयत से काम किया जा रहा है। भ्रम फैलाने वालों की सच्चाई देश के सामने आ रही है। आज जिन किसानों को कृषि सुधारों पर शंकाएं हैं, वे भी भविष्य में इनका लाभ उठाएंगे। अगर कोई पुराने सिस्टम से ही लेनदेन को ठीक समझता है तो उस पर भी कहीं कोई रोक नहीं लगी। नया कानून किसानों के लिए फायदेमंद है। इसमें किसानों को और आजादी दी गई है।

छल का इतिहास रखने वाले लोग फैला रहे हैं कृषि सुधार कानूनों पर भ्रम : मोदी -  Navabharat

पहले विरोध होता था, अब नया ट्रेंड है

मोदी ने कहा – पहले फैसले पसंद न आने पर उनका विरोध होता था। लेकिन अब नया ट्रेंड है। भ्रम फैलाते हैं। कहा जाता है – फैसला तो ठीक है , पर पता नहीं आगे चलकर क्या होगा?

झूठ फैलाना उनका चौबीसों घंटे का काम

मोदी ने कहा- आशंकाओं के आधार पर भ्रम फैलाने वालों की सच्चाई लगातार देश के सामने आ रही है। एक झूठ पकड़े जाने पर ये दूसरा फैलाने लगते हैं। चौबीसों घंटे उनका यही काम है।

Related Articles

Back to top button