Main Slideदेशबड़ी खबर

इस सब्जी कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश, अमीर भी खा पाते हैं बड़ी मुश्किल से :-

आपने तमाम तरह की सब्जियां खरीदी होंगी, जिसकी कीमत कभी ज्यादा या कभी कम होती रहती है। लेकिन क्या आपने ऐसी सब्जी खाई है जिसकी कीमत अमीरों के लिए भी मंहगी है। आज हम आपको ऐसी ही सब्जी के बारे में बताने जा रहे है। इस सब्जी को खरीदने से पहले आप 10 बार सोचेने पर मजबूर हो जाएंगे। शायद आप सोच भी नहीं पाते, लेकिन ये सब्जी दुनिया की सबसे महंगी सब्जी है। हम जिस सब्जी की बात कर रहे हैं, उसका जायका लेने के लिए आपको पूरे 82 हजार रुपये खर्च करने पड़ेगे। दुनिया की इस अनोखी सब्जी का नाम हॉप शूट्स है।

खाई है कभी ऐसी सब्जीः कीमत जान उड़ जाएंगे होश, है ये सबसे महंगी

आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस हरी सब्जी की कीमत 1000 यूरो प्रति किलोग्राम है। यानि इस सब्जी को खरीदने के लिए आपको लगभग 82 हजार रुपये प्रति किलोग्राम खर्च करना होगा। बता दें हॉप शूट्स नाम की इस सब्जी का फूल भी लोगों को काफी अच्छा लगता है। इसे हॉप कोन्स भी कहते हैं। इसके फूल का इस्तेमाल बीयर बनाने में भी किया जाता है। बाकी टहनियों को खाने के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल एंटीबॉयोटिक दवाई बनाने में भी किया जाता है। यानी इस सब्जी को आप कई तरह से यूज कर सकते है। खास बात यह है कि इस सब्जी से कई बीमारियां भाग जाती है। यह सब्जी दांत के दर्द और टीबी जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में भी फायदेमंद होती है। इसे लोग कच्चा भी खाते हैं। इसकी टहनियों का इस्तेमाल सलाद के तौर पर लोग करते हैं। इसका उपयोग अचार के रूप में भी किया जाता है। 800 ईस्वी से लोग इसे बीयर में मिलाकर पीते थे। तब से लेकर अब तक ये प्रयोग किए जा रहे है। इसकी खेती सबसे पहले उत्तरी जर्मनी में शुरू हुई और उसके बाद धीरे-धीरे पूरे विश्व में फैलती चली गई।

Related Articles

Back to top button