प्रदेशबिहार

समस्‍तीपुर में आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के मध्य हुई अंधाधुंध फायरिंग, एक को लगी गोली

पूसा प्रखंड केे ध्रुवगामा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर और दूसरे गुट के कैलाश ठाकुर के बीच गुरुवार की सुबह वर्चस्व को लेकर अंधाधुंध फायरिंग हुई। इसमें दोनों ओर से दर्जन भर राउंड फायरिंग हुई। इस क्रम में कैलाश ठाकुर के पंजरा में गोली लग गई। उसे गंभीरावस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

पैक्स अध्यक्ष का कहना है कि गुरुवार की सुबह किसी कार्य से गांव के ही ठाकुरबाड़ी में गए थे। इसको लेकर बाइक सवार तीन की संख्या में युवक घटना को अंजाम देने के लिए पहले से ही घात लगा कर बैठा था। अध्यक्ष जैसे ही ठाकुरबाड़ी से निकल कर घर की ओर जा रहा था उसी समय घात लगा कर बैठे अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों को फायरिंग करता देख अध्यक्ष जान बचाने के लिए भागने लगा। वहीं दूसरे गुट का कहना है कि वह बाइक से ठाकुड़बाड़ी के समीप से जा रहा था। इसी क्रम में उसपर फायरिंग शुरू कर दी गई। जिससे युवक के पेट में गोली लग गई। फायरिंग की आवाज से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।  हालांक‍ि वहां मौजूद लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। कोई इसे हाल के चुनाव से जोड़कर देख रहा तो कोई इसे स्‍थानीय ह‍ित का कराव मान रहा। अब देखना होगा क‍ि इसमें घायल व्‍यक्‍त‍ि की ओर से पुल‍िस को क्‍या बयान द‍िया जाता है। इसके बाद ही जांच की द‍िशा तय होगी। हाल के द‍िनों में ज‍िले में इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। कुछ लोग इसे चुनावी रंजीश की आड़ में होने वाली घटनाएं करार दे रहे हैं। पुल‍िस प्रशासन काे इस आधार पर भी काम करना चाह‍िए।

Related Articles

Back to top button