LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशदेशधर्म/अध्यात्म

राजधानी लखनऊ : पर्यावरण सेना के संयोजक रंजीत ने किया एक लाख मूर्तियों का किया भू विसर्जन

मूर्ति उठाओ अभियान के तहत 15 दिन में स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना ने करीब एक लाख मूर्तियों का भू विसर्जन किया है। पर्यावरण सेना के संयोजक रणजीत सिंह ने दीपावली के बाद मूर्ति उठाओ अभियान में शुरुआत की थी।

रणजीत ने बताया कि इस दौरान शहर की विभिन्न कालोनियों व मोहल्लों के मंदिरों, चौराहों और पीपल के पेड़ों के पास रखी गई देवी देवताओं की मूर्तियों को उठाकर हनुमान सेतु के निकट झूले लाल पार्क गोमती नदी तट पर एक गड्ढे में विधिवत भू विसर्जन किया गया।

Clean Environment Movement Army immerses one lakh idols in the land in  Lucknow

10 वर्ष से आरम्भ किए गए मूर्ति उठाओ अभियान में प्रत्येक वर्ष दीपावली के बाद लगातार 15 दिन व पूरे वर्ष प्रत्येक रविवार को चलने वाले इस अभियान में अब तक रणजीत ने लगभग 30 लाख मूर्तियों का भू विसर्जन किया है। मूर्ति उठाओ अभियान की एक विशेष बात ये रही है कि सीनियर सिटीजन की सूचना पर मूर्ति उठाओ अभियान की मोबाइल वैन उनके घरों से मूर्तियों को लेकर भू विसर्जन का काम करती रही।

स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना लखनऊ ने 15 दिनों में एक लाख मूर्तियों का किया  भू विसर्जन | | नया लुक

रणजीत के अनुरोध पर नगर निगम के पार्षद ने अपने अपने क्षेत्रों से मूर्ति उठाओ अभियान में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इस अभियान में हजारों की संख्या में राजधानी के लोग सहयोग कर रहे हैं। गौरतलब है कि यह अभियान गोमतीनगर, इंदिरानगर, आशियाना, आलमबाग, गोमतीनगर विस्तार समेत कई इलाकों में चल रही है। त्यौहार के बाद अक्सर लोग घरों से मूर्तियां निकालकर पीपल के पेड़ के पास रख जाते हैं।

Related Articles

Back to top button