Main Slideदेशबड़ी खबरमनोरंजनमहाराष्ट्र

कंगना रनौत के खिलाफ जावेद अख्तर ने दर्ज कराया बयान, अभिनेत्री ने कहा- महान बनाकर दम लेंगे :-

बॉलीवुड के मशहूर ​अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर से अपने बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। पंजाब की एक बुजुर्ग महिला के बारे में कमेंट करना अभिनेत्री को भारी पड़ गया है। इस बयान की वजह से आज कंगना रनौत बॉलीवुड और पंजाबी स्टार्स के निशाने पर है। जिसमे दिलजीत दोसांझ, हिमांशी खुराना, प्रिंस नरूला जैसे नाम शामिल है। जिन्होंने कंगना रनौत के बयान की वजह से उन पर निशाना साधा है। सिर्फ इतना ही नहीं कंगना रनौत के खिलाफ कई केस दर्ज किए गए हैं और उनको कई लीगल नोटिस भेजे जाने की बातें सामने आरही है।

कंगना रनौत के खिलाफ जावेद अख्तर ने दर्ज करवाया केस, जानिए पूरा मामला |

अब बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने गुरूवार को कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि की शिकायत में अपना बयान दर्ज करवाया है। जावेद अख्तर के अलावा DSGMS ने किसानों के खिलाफ ‘अपमानजनक’ ट्वीट करने पर उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जावेद अख्तर ने बीते महीने कंगना रनौत के खिलाफ क्रिमिनल कंप्लेंट दर्ज की थी। जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि कंगना ने एक टीवी इंटरव्यू में उनके खिलाफ अपमानजनक और आधारहीन बयान दिया था। इसके बाद अब जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ गुरूवार को मुंबई के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट को लिखित बयान दिया है। हालांकि अब इस पर अभिनेत्री कंगना रनौत की प्रतिक्रिया सामने आई है। कंगना ने अपने पोस्ट में बताया कि फिल्म माफिया उनके खिलाफ कई केस किया है।

बीती रात जावेद अख्तर ने एक और केस कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार हर घंटे एक केस करती है। इसके बाद अभिनेत्री ने लिखा कि लगता है मुझे महान बनाकर ही दम लेंगे। अपने बयानों और पोस्ट की वजह से इस वक्त कंगना रनौत फिर से चर्चा में है। अब ये देखना है कि आगे चलकर किसका पलड़ा भारी होता है।

Related Articles

Back to top button