Main Slideउत्तर प्रदेशदेशबड़ी खबर

नड्डा ने ग्रेटर हैदराबाद कारपोरेशन इलेक्शन के नतीजों को भाजपा के लिए बताया ऐतिहासिक :-

हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव परिणामों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के लिए ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के विकासवाद पर मुहर लगाते हुए परिवारवाद, भ्रष्ट और तुष्टीकरण की राजनीति को खारिज कर दिया है। उन्होंने तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार और राज्य के कार्यकतार्ओं की मेहनत की सराहना की है। हैदराबाद में पिछले चुनाव में चार के मुकाबले भाजपा फिलहाल 48 सीटें जीतने में सफल रही है। हैदराबाद निगम चुनाव में बड़े नेताओं के उतारने पर विपक्ष की ओर से निशाना साधे जाने पर जेपी नड्डा ने पलटवार करते हुए कहा, हैदराबाद जहां 5 लोकसभा की सीटें हो, 24 विधानसभा की सीटें हों, 1.25 करोड़ जनता हो और उनमें से 75 लाख लोग वोट डालने वाले हों। उसे गली का चुनाव कहा गया, लेकिन मैं इसे अपने दिल का चुनाव समझता हूं। भारत की जनता ने और हैदराबाद की जनता ने मोदी जी के विकासवाद पर मोहर लगाई है। मैं हैदराबाद की जनता को धन्यवाद देता हूं, हमारे तेलंगाना और हैदराबाद के कार्यकतार्ओं को बधाई देता हूं।

ऑफ द रिकॉर्डः 'आखिर सातवें आसमान पर क्यों हैं नड्डा!' - why is nadda on the  seventh sky

उन्होंने ट्वीट कर कहा, भाजपा के लिए हैदराबाद के नतीजे ऐतिहासिक हैं। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनावों से पता चलता है कि देश के लोग केवल और केवल विकास के एजेंडे का समर्थन करते हैं। यह चुनाव परिणाम, प्रधानमंत्री के विकास और गवर्नेंस मॉडल के प्रति लोगों के अप्रतिम समर्थन को दशार्ता है।

नड्डा ने कहा, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के परिणामों ने परिवारवाद, भ्रष्ट और तुष्टीकरण की राजनीति को खारिज किया है। मैं प्रदेश अध्यक्ष संजय और मेहनती कार्यकतार्ओं को बधाई देता हूं, जिनके उत्साही प्रयासों के लिए बड़ी सफलता हासिल हुई।

Related Articles

Back to top button