प्रदेशबिहार

बिहार: गया के वजीरगंज में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, पुल के नीचे पड़ा था शव

वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित बाइपास से शनिवार देर रात पुलिस ने ख्‍ाून से लथपथ व्‍यक्ति को बरामद किया। पुलिस उसे अस्‍पताल ले गई। वहां मृत घोषित () कर दिया गया। बाद में उसकी पहचान इसी थाना क्षेत्र के कोल्हना निवासी 40 वर्षीय पवन सिंह के रूप में की गई। घटनास्‍थल से पुलिस ने उसकी बाइक और हेल्‍मेट भी बरामद की। पुलिस ने शव का पोस्‍टमार्टम करा स्‍वजनों को सौंप दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पवन सिंह की मौत हुई।

थानाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने बताया कि शनिवार देर रात पुनावा के ग्रामीणों से सूचना मिली की स्टेशन रोड में निर्माणाधीन बाइपास के एक पुल के नीचे अचेतावस्‍था में कोई व्‍यक्ति पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से उसे वजीरगंज सीएचसी लेकर गई। वहां जांच के बाद डॉक्‍टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ताल करने पर उसकी पहचान कोल्हना निवासी पवन सिंह के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर उसकी बाइक और हेलमेट पड़ी मिली। उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। अत्‍यधिक खून बह गया था। इसी से उसकी मौत हो गई।

परिचित से मिलने के लिए घर से गया था पवन

जानकारी के अनुसार पवन शनिवार की संध्या अपने किसी नजदीकी परिचित से मिलने के लिए ऐरू गांव गया था। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। मोबाइल पर कॉल करने पर लगातार घंटी बजती रही। लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। परिवार के लोग रिश्‍तेदारी में फोन कर रहे थे। आसपास जाकर भी पता लगाया। स्‍वजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए थे। कुछ लोग रास्‍ते में ढूंढने के लिए निकले। पता चला कि किसी की हादसे में मौत हुई है। इसी क्रम में पुलिस से जानकारी मिली कि पवन सिंह की मौत हो गई। स्‍वजन दौड़ते-भागते थाने पहुंचे। वहां पवन का शव पड़ा था।

Related Articles

Back to top button