Main Slideदेशबड़ी खबर

बेटी की विदाई के पहले हर मां को देनी चाहिए ये सीख, ससुराल में कभी दुखी नहीं रहेगी आपकी लाडली :-

शादी के बाद हर लड़की को ससुराल में एडजस्ट करने में दिक्कत आती है। ऐसे में यदि उसे कुछ खास सीख दी जाए तो वह अपने ससुराल में अच्छे से घुल मिल जाएगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको बेटी को ससुराल भेजने के पहले जरूर सिखाना चाहिए।

1. ससुराल में सभी की पसंद और ना पसंद को समझें। उसके अनुसार ही अपने काम करें। यदि आप सामने वाले की भावनाओं की कद्र करेंगे तो वह भी आपके इमोशन का ख्याल रखेंगे।

बेटी की विदाई के पहले हर मां को देनी चाहिए ये सीख, कभी भी ससुराल में दुखी  नहीं रहेगी आपकी लाडली

2. ससुराल और मायका दोनों का रहन सहन अलग होता है। शायद आपको वहां कुछ चीजें अच्छी लगे तो कुछ सुविधाओं में कमी रह जाए। ऐसे में शुरुआती दिनों में उनके घर के रहन सहन और तौर तरीकों को अच्छे से समझें।
3. ससुराल में कौन कैसा है इसे लेकर जल्दी से अपनी राय न बनाए। हो सकता है जब आप वहां जाए तब वो व्यक्ति किसी टेंशन में हो और इस वजह से ऐसा व्यवहार कर रहा हो। सभी के नेचर को आराम से समझे और उसके अनुसार अपना व्यवहार रखें।
4. घर में सबकी मदद को हमेशा आगे रहें। यह मदद भी खुशी खुशी करें। इससे सामने वाले को एक अपनेपन का एहसास होगा।

5. ससुराल और मायके की तुलना भूलकर भी न करें। यहां आपको कुछ अच्छा लगेगा और कुछ बुरा लगेगा। अब ससुराल आपके मायके की कॉपी तो नहीं हो सकता है। इसलिए एडजस्ट होने के माइंड से ही ससुराल जाएं।

6. ससुराल की बुराई मायके में न करें। बुराई हर समस्या का समाधान नहीं है। अपने लेवल पर पहले प्रॉब्लम हल करने की कोशिश करें।
7. आप दूसरों को इज्जत देंगे तो वे आपको भी इज्जत देंगे। इसलिए सभी के मान सम्मान का ख्याल रखें।

8. ससुराल में विनम्रता और स्नेह वाली भावना से रहें। इससे आप सभी की फेवरेट बन जाएंगी।

9. केयरिंग नेचर रखें। सभी की जरूरतों का ख्याल रखें। कोई बीमार हो तो सेवा भी करें। ऐसा करने पर ससुराल वाले भी आपकी दिल से केयर करेंगे।
10. ससुराल की हर बात मायके में बताने से परहेज करें। इससे दोनों पक्षों के रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

11. ज्यादा उम्मीदें न रखें। यह उम्मीद पालना आपके लिए दुख का कारण बन सकती है।

12. छोटी छोटी बातों का बतंगड़ न बनाएं। यदि आपके नजरअंदाज करने से लड़ाई झगड़ा टल सकता है तो वही करें।

हालांकि इन सब के बावजूद आप खुद की सेहत और मान सम्मान का भी पूरा ख्याल रखें। यदि आपके साथ सच में कुछ गलत या गैरकानूनी हो रहा है तो स्टेप जरूर उठाएं। दूसरी तरफ ससुराल वालों का भी यह फर्ज है कि वे अपनी बहू की खुशियों का पूरा ख्याल रखें।

Related Articles

Back to top button