LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशट्रेंडिगदेश

राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित शीशा रेस्टोरेंट एंड हुक्का बार में हुआ हादसा एक युवक को लगी गोली पुलिस जांच में जुटी

राजधानी के राजाजीपुरम में रविवार रात हुक्का बार में एक युवक को गोली मार दी गई। गढ़ी कनौरा आलमबाग निवासी मारकंडेय अवस्थी रविवार रात में अपने दोस्त के साथ राजाजीपुरम स्थित शीशा रेस्टोरेंट एंड हुक्का बार में आया था।

आरोप है कि हुक्का बार में पहले से मौजूद अभय पांडेय, उत्कर्ष और मुन्नू ने मारकंडेय को देखते ही उसे दौड़ा लिया। मारकंडेय आरोपितों को देखकर भागने लगा। इसके बाद आरोपितों ने उसपर गोली चला दी। हमले में मारकंडेय के पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि रोक के बावजूद वहां हुक्का परोसा जा रहा था।

मारकंडेय ने तीनों आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। फिलहाल इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि राजधानी में हुक्का प्रतिबंधित है। बावजूद इसके कई इलाकों में चोरी छिपे हुक्का परोसा जा रहा है।

तालकटोरा पुलिस सीसी फुटेज खंगाल रही है, जिससे घटना के बारे में पता चल सके। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मारकंडेय का आरोपितों से विवाद हुआ था। तब आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी और मारकंडेय की तलाश कर रहे थे।

पीड़ित जब हुक्का बार पहुँचा था तो उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि आरोपित वहां मौजूद हैं। मारकंडेय को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल खुद ही थाने पहुँचा था और पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस कई बिंदुओं पर मामले कि पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button