Main Slideदेशबड़ी खबर

धरने की इजाजत नहीं, भारत बंद से पहले गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 लागू :-

दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन के बीच गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रशासन ने कोरोना महामारी का हवाला देते हुए धारा 144 लागू की है, जो 2 जनवरी 2021 तक लागू रहेगी। इस दौरान नोएडा में बिना इजाजत के जुलूस नहीं निकाला जा सकता है और न कोई चक्का जाम कर सकेगा।

dhara 144 implemented in noida during kisan andolan ban on protest  demonstration in gautam buddha nagar before bharat bandh 8 dec skt | किसान  आंदोलन के बीच नोएडा में धारा-144 लागू, भारत

प्रशासन के आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 2 की उपधारा (जी) के अंतर्गत कोविड-19 के कारण फैल रही महामारी को आपदा घोषित किया गया है। प्रशासन ने कहा कि 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती है, 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व है और 31 दिसंबर को वर्ष का अंतिम दिन और एक जनवरी 2021 को लोग नववर्ष मनाएंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन अवसरों पर असामाजिक तत्वों की ओर से शांति व्यवस्था भंग किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

रविवार को 158 स्वस्थ हुए, 138 नए मरीज
कोरोना संक्रमित 158 मरीज रविवार को स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य विभाग ने 138 नए मरीजों की पुष्टि की। मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन और अस्प्ताल में चल रहा है। कुल मरीजों की संख्या अब 23460 हो गई है। कोविड अस्पताल और होम आइसेालेशन में अब भी 1038 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले आठ महीनों में 22,336 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले की रिकवरी रेट 95 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button