Main Slideदेशबड़ी खबर

भारत बंद में फंस गये दूल्हे राजा , दुल्हन को विदा कर घर ले जाने के दौरान मिली जाम :-

भारत बंद का असर बिहार में दिखने लगा है। कई राजनीतिक संगठनों स़ड़कों पर उतर कर बंद करवा रहे हैं। जगह-जगह जाम की स्थिति बन गयी है।इस बीच कई दूल्हा-दुल्हन जाम में फंस गये हैं। शादी-विवाह का सीजन होने की वजह से धड़ाधड़ शादियां हो रही है।

वैशाली के भगवानपुर में भारत बंद समर्थकों द्वारा एनएच 22 जाम किए जाने के कारण शादी कर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी भी जाम में फंसी नजर आई। हाजीपुर में शादी संपन्न होने के बाद मुजफ्फरपुर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन का वाहन भी जाम में फंस गया, जिसके चलते दूल्हा-दुल्हन को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।

भारत बंद में फंस गये दूल्हे राजा , दुल्हन को विदा कर घर ले जाने के दौरान  मिली जाम - City Post Live

इस दौरान बंद समर्थकों ने सड़क पर आगजनी की है और कृषि बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं जिसके चलते हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप्प है और इस बीच दूल्हा दुल्हन की गाड़ी भी फंसी नजर आ रही है। जाम में फंसे दूल्हे का कहना है कि जाम होने के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। वैशाली से विवाह के बाद अपनी दुल्हन संग लौट रहे दूल्हे को एक तरफ जाम से परेशानी हो
रही थी तो दूसरी तरफ रिसेप्शन पार्टी में विलंब की भी चिंता सता रही थी।

Related Articles

Back to top button