Main Slideदेशबड़ी खबरमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र-ओडिशा में आंदोलनकारियों ने रोकी ट्रेन, आंध्र प्रदेश में वामपंथी दल उतरे सड़क पर :-

भारत बंद का असर महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तेजी से दिखने लगा है। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में सुबह-सुबह लेफ्ट पार्टियां सड़क पर उतर गयी हैं। ट्रेड यूनियन और किसान यूनियन ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोक दिया। वहीं महाराष्ट्र में स्वाभिमानी शेतकारी संगठन ने ‘भारत बंद रेल रोको’ विरोध प्रदर्शन किया है।

किसानों का भारत बंद: महाराष्ट्र और उड़ीसा में आंदोलनकारियों ने रोकी ट्रेन  news in hindi
महाराष्ट्र में स्वाभिमानी शेतकारी संगठन ने ‘भारत बंद रेल रोको’ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मलकापुर के बुलढाणा जिले में एक ट्रेन को रोक दिया। बाद में पुलिस ने लोगों को पटरियों से हटाया और हिरासत में ले लिया। भारत बंद का असर ओडिशा में दिखने लगा है। सुबह-सुबह लेफ्ट पार्टियों ने, ट्रेड यूनियन और किसान यूनियन ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोक दिया।

Related Articles

Back to top button