Main Slideदेशबड़ी खबर

भोजपुर में तिलक के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने दो युवकों को जमकर पीटा :-

भोजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। तिलकोत्सव के दौरान झगड़े में हथियारबंद बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से गुस्साई भीड़ ने समारोह में आए दो लोगों को पीट दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

भोजपुर : मनबढ़ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर – PradeshAjjTak

भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के उगना गांव में सोमवार की देर रात हुई वारदात में युवक को गोली मार दी गयी। मृतक 32 वर्षीय जय प्रकाश पासवान उगना गांव निवासी लक्ष्मण पासवान का बेटा था। आज शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। परिजनों ने बताया कि जय प्रकाश का गांव में ही कुछ लोगों से पूर्व का विवाद था। विवाद का कारण क्या था? यह पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से इस मामले की छानबीन कर रही है।

मृतक के साले चंद्रमा पासवान ने बताया कि वह अपने जीजा जय प्रकाश पासवान के साथ गांव के ही उमेश रवानी के लड़के के तिलक समारोह में गया था। तिलक समारोह से जब दोनों खाना खाकर वापस घर आए ही थे कि जीजा के मोबाइल पर फोन आया कि झगड़ा हुआ है। इसके बाद उसके जीजा घर से बाहर निकल गए। इसी बीच कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज आई।

Related Articles

Back to top button