मनोरंजन

प्रियंका ने अपनी बुक ‘अनफिनिश्ड’ का फर्स्ट लुक किया शेयर

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना नाम कमा चुकीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों चर्चाओं में हैं। जी दरअसल जल्द ही उनकी किताब लांच होने वाली है और इस बारे में उन्होंने खुद बताया है। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बुक ‘अनफिनिश्ड’ की पहली झलक शेयर की है जो आप देख सकते हैं। इस बुक के साथ प्रियंका ने खुद की फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है।

आप देख सकते हैं इस तस्वीर में वह खुद अपनी बुक को लेकर खड़ी नजर आ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘वो फीलिंग, जब आप खुद की किताब पहली बार अपने हाथ में पकड़ते हैं। मैं मजाक कर रही हूं। मेरे हाथ किताब की सिर्फ जैकेट लगी है, जिसे मेरी किताब पर लपेटी जानी है। बस महसूस कर रही थी कि इसे पकड़कर कैसा लगता है। इंतजार नहीं कर पा रही हूं, अगले महीने यह किताब लॉन्च होने वाली है। खुद की पहली कॉपी को पहले से ही आप बुक कर सकते हैं, बायो में दिए लिंक पर।’

वैसे हम आपको यह भी बता दें कि इस किताब को लेकर न​ सिर्फ प्रियंका बल्कि उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। फिलहाल प्रियंका की यह तस्वीर चर्चाओं में आ गईं हैं। लोग इसे तेजी से पसंद कर रहे हैं। वैसे बीते दिनों ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई है और उस दौरान दोनों ने एक दूजे को विश करने के लिए एक दूजे के साथ फोटोज शेयर की थी जो शादी के दौरान की थी। आपको पता ही होगा इस कपल ने साल 2018 में जोधपुर के उमेद भवन में शादी की थी।

Related Articles

Back to top button