Main Slideदेशबड़ी खबर

पेट साफ करने वाले फल :-

पेट का अच्छी तरह से साफ न होना बहुत आम समस्या है जिससे अधिकांश लोग परेशान रहते है। पेट साफ करने वाले फल इस समस्या में आपकी मदद कर सकते है।
जिन फलों में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है वे फल आपकी कब्ज की परेशानी को दूर करके पेट साफ करने में सहायक होते है। आज हम आपको उन फलों के बारे में बताएंगे जो फाइबर से भरे हुए है।

Benefits and Information of all fruits in Hindi- फल खाने के लाभ - Hindihaat

फाइबर से भरे हुए फल अपने अंदर पानी को अवशोषित करके रखते है जिसकी वजह से मल शुष्‍क और कठोर नहीं होता और वह आसानी से बाहर आ जाता है। आइये पेट साफ करने वाले फल और कब्ज को दूर करने वाले फलों के बारे में विस्तार से जानते है।पेट साफ करने के घरेलू उपचार में आप निम्न फलों का सेवन करें। पेट साफ करने वाले फल में आप पपीते का सेवन कर सकते है इसमें पाया जाने वाला पेपेन एंजाइम (papain enzyme) प्रोटीन को पचाने में आसान बनाता है। लोग पपीता को कब्ज और इर्रिटेबिल बोवेल सिंड्रोम (irritable bowel syndrome) जैसी अन्य लक्षणों के लिए एक आसान उपाय मानते हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि, 40 दिनों के लिए पपीता आधारित आहार लेने वाले लोगों में कब्ज में महत्वपूर्ण सुधार देखा गया था। अगर आप पाचन और कब्‍ज संबंधी समस्‍या से परेशान है तो आप फाइबर युक्‍त फलों में संतरे को खा सकते हैं। पेट साफ करने के लिए आप अपने नियमित आहार में 1 बड़े रसदार संतरे को शामिल कर सकते हैं। क्‍योंकि एक बड़े नारंगी में 86 कैलोरी के साथ 4 ग्राम फाइबर उपलब्‍ध होता है।

Should Eat Fruits Before Or After A Meal: खाने के तुरंत बाद या पहले 'फल'  खाना फायदेमंद या करता है नुकसान?
इसके अलावा संतरे में में फ्लेवोनोल होता है जिसे नारिंगेनिन (naringenin) कहा जाता है। एक पशु अध्‍ययन के अनुसार कब्‍ज के इलाज के लिए इसे रेचक (laxative) की तरह उपयोग किया जा सकता है। सेब स्‍वादिष्‍ट होने के साथ साथ आपके अपच के उपचार के लिए लाभकारी होता है। यह आपके पेट से हानिकारक तत्‍वों को बाहर निकालता है और आंतों के काम काज में मदद करता है। पेट को साफ करने के लिए आप सुबह सुबह एप्पल का सेवन करे या इसका जूस बना कर पियें। इसमें उपस्थित पोषक तत्‍व पेट की अन्‍य समस्‍याओं जैसे कि अल्‍सर, गैस्‍ट्रेटिस और अम्‍लता को रोकने में सहायक हो सकता है। कब्ज को ठीक करने के लिए आप नाशपाती का सेवन भी कर सकते है। इसमें कई यौगिक होते हैं जो पाचन क्रिया में सुधार करते हैं, जिनमें फाइबर, सोर्बिटोल (sorbitol) और फ्रुक्टोज (fructose) शामिल हैं। नाशपाती में पानी की मात्रा भी अधिक होती है, जो पाचन को आसान बनाने और कब्ज को रोकने में मदद करती हैं। नाशपाती का सबसे अधिक लाभ पाने के लिए, इसे कच्चा और पूरा त्वचा के साथ ही खाएं। अमरूद अन्य फलों की तुलना में फाइबर आहार का सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है और सिर्फ एक अमरूद आपके दैनिक अनुशंसित फाइबर के लगभग 12% को पूरा करता है, जो आपके पाचन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। अमरूद के बीज, अगर साबुत खाए या चबाए जाते हैं, तो यह अच्छे जुलाब के रूप में भी काम करते हैं, और स्वस्थ पाचन तंत्र में मदद करते हैं। यह कब्ज को दूर करके पेट में हो रहे ऐंठन को भी ठीक करता है। इसलिए आप पेट साफ करने के लिए नियमित रूप से अपने फलों में अमरूद को जरूर शामिल करें। कब्‍ज को दूर करने और पेट साफ करने में आप कीवी फल का सेवन करें। कीवी फल में लगभग 2.5 ग्राम फाइबर मौजूद रहता है। इसके अलावा कीवी फल में पर्याप्‍त मात्रा में विटामिन और अन्‍य पोषक तत्‍व भी होते हैं जो आपकी आंतों को स्‍वस्‍थ्‍य रखने में मदद करते हैं।

कीवी को आप छिलके के साथ भी खा सकते हैं लेकिन कुछ लोग केवल इसका मांस खाते हैं। एक अध्‍ययन के अनुसार कीवी का नियमित सेवन करने से नियमित मल त्‍याग को बढ़ावा मिलता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि कब्‍ज के दौरान 1 दिन में दो कीवी का नियमित सेवन कब्‍ज से राहत दिला सकता है। प्लम या आलूबुखारा पेट को साफ़ करने में मदद कर सकता है। प्लम आंत्र के सबसे अच्छे सहयोगी हैं जो सामान्य शरीर प्रतिरोध को बढ़ाते हुए आंत्र और यकृत की एक्टिविटी को बढ़ाते हैं। कब्ज को दूर करने के लिए आप सुबह नाश्ते में आलूबुखारे का सेवन करें। नींबू का इस्तेमाल भी कब्ज को दूर करके पेट को साफ करने में किया जाता है। साइट्रिक एसिड पाचन तंत्र को उत्तेजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों (toxins) को बाहर निकालकर कब्ज में राहत प्रदान करता है।

एक गिलास पानी में नींबू निचोड़कर प्रतिदिन सुबह पीयें या नींबू की चाय (lemon tea) बनाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। इसके अलावा नींबू-पानी का सेवन करने से भी कब्ज दूर हो जाता है।

Related Articles

Back to top button