Main Slideदेशबड़ी खबर

पिछले 24 घंटे में 400 से अधिक कोरोना मरीजों की गई जान :-

एक तरफ, भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है। लेकिन दूसरी तरफ, महामारी से मरने वालों का सिलसिला नहीं थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोविड-19 की चपेट में आकर देश में अब तक कुल 1,42,186 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 97 लाख 96 हजार 770 हो चुकी है।

Corona Update: देश में 11वें दिन 40 हजार से कम कोरोना केस, राज्यों का देखिए  ग्राफ कैसे सुधर रहे हालात - Corona active case covid 19 death toll india  coronavirus update 10

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 29 हजार 398 नए मरीज मिले। बीते दिन जहां 37 हजार 528 मरीज ठीक हुए, वहीं 414 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 92 लाख 90 हजार 834 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। नए मरीजों से ज्यादा ठीक होने की वजह से एक्टिव केस में लगातार कमी आ रही है। फिलहाल 3 लाख 63 हजार 749 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, कोरोना के संक्रमण से अब तक 1 लाख 42 हजार 186 संक्रमितों की जान जा चुकी है।

सबसे अधिक एक्टिव केस कहां ?
सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का नौवां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। हालांकि, रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

देश में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 15 करोड़ के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 6.47% हो गया है। इसमें हर दिन गिरावट आ रही है। मृत्यु दर और रिकवरी रेटमहाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। गौरतलब है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 94.66 फीसदी है। एक्टिव केस 4 फीसदी से भी कम है।

आइए जानते हैं कोरोना से प्रभावित प्रमुख राज्यों का हाल

– राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 1575 नए मरीज मिले। 3307 लोग ठीक हुए और 61 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 1 हजार 150 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18 हजार 753 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 5 लाख 72 हजार 523 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 9874 हो गई है।

– गुजरात में 24 घंटे के अंदर 1470 नए मरीज मिले। 1465 लोग ठीक हुए और 12 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 24 हजार 81 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13 हजार 720 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 6 हजार 226 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 4135 हो गई है।

– महाराष्ट्र में 24 घंटे में 3824 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 5008 लोग ठीक हुए और 70 की मौत हो गई। अब तक 18 लाख 68 हजार 172 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 71 हजार 910 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 17 लाख 47 हजार 199 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 47 हजार 972 हो गई है।

Related Articles

Back to top button