प्रदेशमहाराष्ट्र

अमरावती में डॉक्टर के खिलाफ बलात्कार का मामला हुआ दर्ज, मरीज ने लगाए आरोप

महाराष्ट्र के अमरावती में पुलिस ने एक डॉक्टर के खिलाफ महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी डॉक्टर की पहचान लच्छूराम जाधवानी के रूप में हुई है। पीड़तिा महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें कहा गया कि वह बीमार होने के कारण क्लिनिक गई थी। डॉक्टर ने जांच में पाया कि उसका रक्तचाप बढ़ा हुआ है।

पीड़िता ने जांच के दौरान डॉ. जाधवानी को बताया कि बेटी की ट्यूशन फीस का भुगतान न कर पाने के कारण वह तनाव में है। डॉक्टर ने उसे अपने मित्र से ऋण दिलाने में मदद की पेशकश की।

पीड़तिा को चिकिसित्क ने कैंप क्षेत्र में बुलाकर उसे कार में उसे कुछ खाना और पानी दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गई और जिसके बाद डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के होश में आने पर उसे स्थिति का आभास हुआ। महिला ने बताया कि डॉक्टर ने उसे 15 हजार रूपये की पेशकश की थी। पुलिस मामले की जांच की रही है।

Related Articles

Back to top button