Main Slideदेशबड़ी खबरमनोरंजनमहाराष्ट्र

दिलीप कुमार के जन्मदिन पर सायरा बानो ने शेयर की ये पोस्ट :-

बॉलीवुड के मशहूर और शानदार अभिनेता दिलीप कुमार आज अपना 98वां जन्मदिन मना रहे है। दिलीप कुमार बॉलीवुड के शानदार अभिनेता है जिन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान कई यादगार फिल्में दी है। दिलीप कुमार अपने समय के सबसे बेहतरीन अभिनेता है। जो 60 और 70 के दशक में हिंदी सिनेमा पर राज किया करते थे। आज इस अवसर पर दिलीप कुमार की पत्नी अभिनेत्री सायरा बानो ने अपने दिल की बात कही है। सायरा बानो ने कहा कि दिलीप कुमार अपने प्रशंसको के प्यार और सराहना से गदगद है। उनका कहना है कि दर्शकों का प्यार उन्हें किसी भी अवॉर्ड के मुकाबले अधिक बहुमूल्य लगता है।

Saira Banu on Dilip Kumar 98th Birthday | दिलीप कुमार के 98वें जन्मदिन पर  सायरा बानो का बयान

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने उनके जन्मदिन पर लिखा कि, इस साल दिलीप कुमार का जन्मदिन मनाने की कोई योजना नहीं है। हम अभी भी एहसान और असलम भाई के निधन से नहीं उबर पाए हैं। साथ ही उन्होंने बातया कि दिलीप कुमार की भी अपना जन्मदिन मनाने की कोई योजना नहीं है उनको जब किसी के द्वारा भेजे गए फूल दिखाई देते है तो उनको याद आता है कि आज उनका जन्मदिन है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत पिछले काफी समय से नासाज चल रही है। इस बात की जानकारी खुद उनकी पत्नी सायरा ने दी थी। उन्होंने कहा था कि वो थोड़े कमजोर हो गए लेकिन ठीक हैं। दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी को आज कई साल हो गए है। सायरा बानो दिलीप साहब से बेहद प्यार करती है। यही कारण है कि आज वो उनका अच्छे से ख्याल रखती है। आज लोग दिलीप कुमार और सायरा बानो के प्यार की मिसाल दी जाती है।

Related Articles

Back to top button