Main Slideदेशबड़ी खबर

सर्दियों के मौसम में प्याज का सेवन करने से होते हैं ये जादुई फायदे :-

प्याज को लगभग हर खाने में प्रयोग किया जाता है। प्याज का सेवन कई तरह से किया जाता है। कुछ लोग इसे सलाद के रूप में प्रयोग करते हैं तो कुछ लोग इसका इस्तेमाल सब्जी के तौर पर करते हैं। प्याज एक ऐसी चीज है जिससे किसी भी सब्जी का स्वाद बढ़ाना हो या फिर सलाद की प्लेट सजानी हो, दोनों तरह से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। मगर क्या आप जानते हैं इसके अलावा भी प्याज के कई फायदे होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में प्याज खाने से न केवल आपकी सेहत अच्छी रहती है बल्कि आपकी मुसकुराहट भी काफी खूबसूरत बनी रहती है। अक्सर सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म तासीर वाली चीजें खाने को कहा जाता है। गर्म तासीर में प्याज भी शामिल होता है। आगे पढ़िए कि प्याज का सेवन करने के क्या जादुई फायदे होते हैं।

प्याज का सेवन करने से होगा आपके शरीर को फायदा, जानने के लिए यह जरूर पढ़ें -  Thehindtech | DailyHunt

प्याज रखता है शरीर को गर्म
प्याज की तासीर गर्म होने के कारण शरीर गर्म बना रहता है। प्राचीन चीनी इलाज पद्धतियों में भी प्याज के रस का इस्तेमाल शरीर को गर्म रखने के लिए किया गया है। केवल यही नहीं चीन में प्याज को ऊर्जा का पावरहाउस तक कहा जाता है।

मौसमी संक्रमण से बचाता है प्याज
प्याज एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरा होता है। यही कारण है कि प्याज का सेवन सर्दियों में लाभकारी होता है। प्याज का सेवन करने से सर्दी, खांसी, कान का दर्द, बुखार और त्वचा की समस्याएं नहीं होती है।

प्याज करता है दांतों की देखभाल
कच्चे प्याज का सेवन करने से मुंह के स्वाद को संतुलित करते हुए मसूड़ों के संक्रमण और मुंह के रोगों के खतरे को भी कम करता है।

स्तन कैंसर से बचाता है
ऐसा देख गया है जो महिलाएं कच्चे प्याज का सेवन करती हैं उनमें स्तन कैंसर के खतरा कम होता है। 2008 से 2014 के बीच किए गए एक रिसर्च के मुताबिक, ऐसा देखा गया कि प्‍याज का सेवन करने से महिलाओं में स्‍तन कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हुआ है।

वजन घटाने में करता है मदद
प्याज फाइबर और प्री-बायोटिक्स काफी मात्रा में पाया जाता है, जो आंत के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना गया है। विशेषज्ञों के अनुसार प्री-बायोटिक्स आहार शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में सुधार करने में सहायता कर सकता है, जो मजबूत हड्डियों के लिए बहुत ही आवश्यक है। लाल प्याज में क्वेरसेटिन नाम का फ्लेवोनॉइड होता है, जो शरीर के विभिन्न हिस्सों में वसा के संचय को रोकने में हेल्प करता है।

Related Articles

Back to top button