Main Slideदेशबड़ी खबरमनोरंजनमहाराष्ट्र

3 साल तक भटकने के बाद रणवीर सिंह को मिला था फिल्मों में बड़ा ब्रेक :-

अगर हम नई जनरेशन के शानदार अभिनेता की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम रणवीर सिंह का आता है। रणवीर सिंह ने फिल्मों में अपने ​दमदार अभिनय से दर्शकों को नहीं बल्कि फिल्म समीक्षकों को भी प्रभावित किया है। कई फिल्मों में अभिनेता रणवीर सिंह के अभिनय को देखकर खुद समीक्षक भी हैरान हो गए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज रणवीर सिंह बॉलीवुड के टॉप अभिनेता है उनको बॉलीवुड ए लिस्टर अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल होने में दस साल हो गए है। रणवीर सिंह को बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में आए दस साल हो गए है।

बॉलीवुड के महान अभिनेता रणवीर सिंह का आज है जन्मदिन, जानिए उनके जीवन से  जुड़े दिलचस्प किस्से

रणवीर सिंह ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत फिल्म बैंड बाजा बारात से की थी जिसमे उनके साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी अहम रोल में नजर आई थी। रणवीर सिंह ने अपनी पहली फिल्म से ही दर्शकों को प्रभावित किया था। फिल्म हिट हुई और इसके बाद एक के बाद एक कई फिल्मों के आफर मिलने लगे।इसके बाद रणवीर सिंह ने मशहूर फिल्म निर्देशन और फिल्म मेकर्स के साथ काम करना शुरू कर दिया है। रणवीर सिंह ने लगातार बॉलीवुड के चर्चित डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ कई फिल्मों में एक के बाद एक काम किया। भंसाली की फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनावाया। आज कई लोग रणवीर सिंह के अभिनय की तारीफ करते नहीं थकते। बाजरीव से लेकर गली बॉय के मुराद तक, उन्होंने हर किरदार में जान फूंक दी। लेकिन जिस कलाकार का नाम आज सभी की जुभान पर चढ़ा रहता है, एक समय ऐसा भी था जब उसे दर-दर की ठोकर खानी पड़ती थी। एक खास बातचीत के दौरान रणवीर सिंह ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि, तीन साल तक वो सिर्फ और सिर्फ काम की तलाश में घूमते रहे थे। उनको कोई बड़ा ब्रेक नही मिला था। पोर्टफोलियो लेकर कई ऑफिस के चक्कर काटे थे, मेरे लिए उस वक्त ये सोचना ही बड़ी बात थी कि मैं एक बड़ा एक्टर बन जाऊंगा। उन्होंने कहा कि वो अपने माता पिता के आर्शिवाद से आगे बढ़ते रहें। रणवीर सिंह आने वाले दिनों में फिल्म 83 में नजर आने वाले है। फिल्म में वो कपिल देव के रोल में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट कई बार इस कोरोना काल में टाल चुके हैं।

Related Articles

Back to top button