Main Slideदेशप्रदेशबड़ी खबर

BTP विधायकों का गहलोत सरकार से समर्थन वापस, जानें क्या होगा असर… :-

पंचायत चुनाव में मिली हार के बाद गहलोत सरकार के सामने फिर से संकट खड़ा हो गया है। भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) ने राजस्थान सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। बीटीपी के दो विधायक गहलोत सरकार को लगातार समर्थन दे रहे थे। इस साल की शुरुआत में गहलोत सहकार के सामने उस समय संकट गहरा गया था जब सचिन पायलट सहित कई विधायक कांग्रेस का साथ छोड़ चुके थे। इसके बाद विधानसभा में गहलोत सरकार ने अपना बहुमत साबित किया था तो दोनों विधायकों ने गहलोत सरकार को समर्थन दिया था।

राजस्थान: क्या बीएसपी के विधायक करेंगे कांग्रेस के ख़िलाफ़ वोटिंग - BBC  News हिंदी

हाल में राज्य में हुए पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस को कई सीटों पर नुकसान हुआ है। बीटीपी विधायकों का आरोप है कि चुनावों में कांग्रेस ने उसका साथ नहीं दिया। पंचायत चुनाव में 1833 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है। कांग्रेस ने 1713 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा जिला प्रमुख चुनावों में भी भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन कांग्रेस काफी पीछे रह गई। दो विधायकों के समर्थन वापस लेने से गहलोत सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि कांग्रेस के पास राज्य में बहुमत है। लेकिन कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटों में से गहलोत सरकार के पास 118 है। इनमें से कई निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं। हाल के दिनों में गहलोत ने आशंका जताई थी कि राज्य में फिर एक बार सरकार गिराने की साजिश चल रही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर ये आरोप लगाए थे।

Related Articles

Back to top button