LIVE TVMain Slideखबर 50देशधर्म/अध्यात्म

अयोध्या विकास क्षेत्र के सीमा विस्तार का प्रस्ताव स्वीकृत

मंत्रिपरिषद ने अयोध्या विकास क्षेत्र का सीमा विस्तार करते हुए नगर निगम अयोध्या, नगर पंचायत भदरसा, जनपद अयोध्या तथा नगर पालिका परिषद नवाबगंज, जनपद गोण्डा के सम्पूर्ण क्षेत्र सहित जनपद अयोध्या के 154 राजस्व ग्राम

जनपद गोण्डा के 63 राजस्व ग्राम एवं जनपद बस्ती के 126 राजस्व ग्राम सहित कुल 343 राजस्व ग्रामों के सम्पूर्ण क्षेत्र को सम्मिलित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

अयोध्या विकास क्षेत्र के सीमा विस्तार से इन क्षेत्रों का निरन्तरता की दृष्टि से सुनियोजित विकास सम्भव होगा। इन क्षेत्रों के अयोध्या विकास क्षेत्र में सम्मिलित होने से विश्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी अयोध्या के प्राचीन पुरातात्विक महत्व के क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास होने के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी अभीष्ट पहचान संभव होगी।

Related Articles

Back to top button