Main Slideदेशबड़ी खबरविदेश

यहां लड़के की जबरन कराई जाती है दो शादियां, मना करने पर सीधे भेजा जाता है जेल :-

इरीट्रिया: भारत, अमेरिका पाकिस्तान समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में शादी को लेकर अलग-अलग रिवाज है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां एक से ज्यादा शादियों को अच्छा नहीं माना जाता है। कुछ देशों ने तो एक से ज्यादा शादियों को लेकर तमाम तरह के प्रतिबन्ध भी लगा रखें हैं।

वहीं एक ऐसा देश भी हैं। जहां लड़के की जबरदस्ती दो लड़कियों से शादी कराई जाती है। अगर दूल्हा इससे इनकार करता हैं तो उसे खौफनाक सजा दी जाती है।

नहीं करा रहे शादी, नाराज बेटे ने पिता की कर दी पिटाई – Jagat Bhumi

ये देश अफ्रीका महाद्वीप में है। जहां पर हर पुरुष को दो पत्नियां रखने का अनोखा कानून है। अफ्रीकी देश इरिट्रिया में प्रत्येक पुरुष को दो शादियां करनी ही पड़ती हैं। इस देश में दो शादियां अनिवार्य रूप से लागू की गई हैं। अगर कोई पुरुष दो पत्नियां नहीं रखता तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाती है। उस व्यक्ति को सजा के तौर पर जेल में डाल दिया जाता है। दो शादियों के पीछे ये है वजह
दरअसल दो शादियों के पीछे की असली वजह ये है कि इरीट्रिया में महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले काफी अधिक है। इसके लिए इथियोपिया से हुए गृह युद्ध को जिम्मेदार ठहराया जाता है। युद्ध में बड़ी संख्या में यहां के पुरुषों की मौत हुई थी।

इस कारण पुरुषों को दो शादी करने का कानून लागू किया गया है। यहां पर पुरुषों की तरह ही महिलाओं को लेकर भी एक कठोर कानून बनाया गया है।

जिसके मुताबिक इस देश की महिलाएं अपने पति की दूसरी शादी में बाधा पैदा करने की कोशिश भी नहीं कर सकती हैं। यदि वह ऐसा करती हैं तो उन्हें आजीवन करावास की सजा मिलती है।

Related Articles

Back to top button