Main Slideदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेश

दिल्ली में दर्ज हुआ सबसे ‘ठंडा दिन’ यानी कोल्ड डे, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

उत्तरी भारत में गुरुवार को प्रचंड शीत लहर जारी रही। इसके असर से देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार ‘ठंडा दिन’ यानी कोल्ड डे दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान है। बता दें कि ‘कोल्ड डे’ उसे कहते हैं जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम होता है।

सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी हिमालय से उठीं बर्फीली हवाएं निरंतर दिल्ली की तरफ चल रही हैं। आयानगर और रिज मौसम स्टेशनों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.8 डिग्री सेल्सियस और 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके माध्यम से विभाग, मौसम बहुत अधिक बिगड़ा होने पर, जरूरी इंतजामों के साथ ही घरों से निकलने की सलाह देता है। दिल्ली में आज भी तापमान और लुढ़क सकता है। दिनभर जबरदस्त ठंड रहेगी और शीतलहर भी चलने की आशंका है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी हुई और अब शीत लहर के मैदानी इलाकों की तरफ बढ़ने की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है।

Related Articles

Back to top button