राजधानी लखनऊ में सोने की चेन पहनकर घूमने पर दो दिन के लिए लगा प्रतिबंध

राजधानी में आए दिन हो रही लूटपाट और छिनैती की घटनाओं के कारण दो दिन तक जेवर पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और आप सोने की चेन और अंगूठी पहनकर घूम रही हैं। गुरुवार शाम बाइक सवार दो टप्पेबाज युवकों ने यह कहते हुए ताड़ीखाना सीतापुर रोड पर शिक्षामित्र मंजू सिंह को रोका और उनके जेवर उतरवा कर ले उड़े। पुलिस ने दो अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बतादे की पीडि़ता मंजू सिंह अटरिया के नीलगांव में शिक्षामित्र हैं। गुरुवार शाम वह बाजार से खरीदारी करके लौट रही थीं। इस बीच पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए रोका। दोनों मास्क लगाए थे।
उसमें से एक ने कहा शहर में इतनी लूटपाट और छिनैती की घटनाएं हो रही हैं। इसको लेकर अधिकारियों ने दो दिन के लिए ज्वैलरी पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है और आप चेन-अंगूठी पहनकर चल रही हैं। यह कहते हुए दोनों ने उनकी चेन और अंगूठी उतारकर एक कागज की पुडिय़ा में रखी। वहीं, दूसरी पुडिय़ा मंजू के हाथ में दे दी। इसके बाद टप्पेबाज बाइक स्टार्ट कर चले गए।