Main Slideखबर 50विदेश

मास्क ना पहनने पर इस देश के राष्ट्रपति पर लगा ढाई लाख का जुर्माना, पढ़े पूरी खबर

राष्ट्रपति एक बीच पर गए थे तथा वहीं एक महिला के साथ उन्होंने सेल्फी क्लिक की। चिली ने COVID-19 वायरस को लेकर सख्त नियम निर्धारित किए हैं। विशेष तौर पर सार्वजनिक स्थानों पर नियम तोड़ने पर लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है तथा जेल की सजा का प्रावधान भी किया गया है। वहीं, चिली के प्रेजिडेंट की सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। तत्पश्चात, राष्ट्रपति सेबस्टियन पिनेरा ने क्षमा मांग ली।

राष्ट्रपति ने कहा कि वे अपने घर के नजदीक एक बीच पर अकेले ही घूम रहे थे, इसी दौरान एक महिला ने उनसे सेल्फी की मांग कर दी। वही सेल्फी में राष्ट्रपति तथा महिला बिल्कुल पास दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने ही मास्क नहीं पहने थे। वहीं, बीते वर्ष चिली में असमानता को लेकर एक विरोध-प्रदर्शन आयोजित हुआ था। इसी के चलते राष्ट्रपति की एक तस्वीर वायरल हो गई थी जिसमें वे पिछली रात पिज्जा पार्टी करते नजर आए थे। इस पर भी बहुत हंगामा हुआ था।

Chile President Sebastian Pinera

वही चिली में अब तक COVID-19 वायरस के 5 लाख 81 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। 16 हजार से ज्यादा लोगों की देश में COVID-19 से मृत्यु हो चुकी है। बगैर मास्क पहने एक अजनबी महिला के साथ बीच पर सेल्फी खींचने के लिए चिली के प्रेजिडेंट पर 2,57,624 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि शुक्रवार को प्रेजिडेंट सेबस्टियन पिनेरा पर जुर्माना लगाया गया।

Related Articles

Back to top button