धर्म/अध्यात्म

साल 2021 में विवाह के बंधन में बंध जाएंगे इन राशि के लोग

साल 2020 खत्म होने वाला है और साल 2021 आने वाला है। ऐसे में नए साल के आने के पहले हम आपको बताने जा रहे हैं उन राशियों के बारे में जो साल 2021 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

मेष राशि – साल 2021 मेष राशि के जातकों के लिए विवाह संबंधी मामलों को लेकर शुभ समाचार लाएगा। जी दरअसल यह साल उन जातकों के लिए शुभ रहेगा जो काफी समय से अपने जीवनसाथी की तलाश कर रहे थे लेकिन कुछ कारणों से उनकी बात बन नहीं पा रही थी। साल 2021 में ग्रहों के योग से इस राशि के लोगों की शादी हो जाएगी।

वृषभ राशि – 2021 में वृषभ राशि वालों के लिए विवाह के शुभ संकेत हैं। जो जातक शादी करने की योजना बना रहे हैं उनके लिए 2021 अच्छा है क्योंकि उनकी शादी हो सकती है।

मिथुन राशि – 2021 मिथुन राशि वालों के लिए बहुत शुभ है। इस साल आपके विवाह के अच्छे योग बनेंगे। इस साल प्रेमी जातकों के लिए भी पार्टनर के साथ शादी के प्रबल योग बन रहे हैं।

तुला राशि – 2021 में तुला राशि के जातकों के लिए विवाह के शुभ योग बन रहे हैं। इस साल अविवाहित जातकों के लिए शादी के प्रपोजल आ सकते हैं। इस राशिवालों के लिए विवाह के प्रबल योग हैं।

कन्या राशि – 2021 में कन्या राशि के जातकों के लिए विवाह संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए यह साल बहुत शुभ रहेगा क्योंकि उनकी शादी हो जाएगी। इस साल आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और इस साल आपके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आएगा जो आपकी किस्मत को बदल देगा।

Related Articles

Back to top button