फसली ऋण योजनान्तर्गत अब तक 3,29,857.35 करोड़ रूपये किसानों को वितरित किये गये

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री, श्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा किसानों की आय मंे वृद्धि हेतु अब तक 3,29,857.35 करोड़ रूपये फसली ऋण का वितरण कराया जा चुका है।
प्रदेश सरकार किसानों के हितों को दृष्टिगत रखते हुये उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित किये जाने हेतु निरन्तर प्रयासरत है।
कृषि विभाग से मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार वर्ष 2020-21 के अंतर्गत खरीफ 2020 में 55,822.02 करोड रूपये फसली ऋण वितरण लक्ष्य के सापेक्ष 40,810.70 करोड़ रूपये फसली ऋण का वितरण किया गया।
रबी 2020-21 में माह नवम्बर, 2020 तक 12,975.56 करोड़ रूपये फसली ऋण का वितरण कराया जा चुका है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में 1,07,468.09 करोड़ रूपये के फसली ऋण वितरण किया गया।
इसी प्रकार वर्ष 2018-19 में 93,751 करोड़ रूपये के फसली ऋण का वितरण किया गया। वित्तीय वर्ष 2017-18 में कुल रू0 74,852 करोड़ रूपये का फसली ऋण वितरण किया गया।
इस प्रकार वष 2017-18 से प्रारम्भ हुयी इस योजना के अन्तर्गत अब तक 3,29,857.35 करोड़ रूपये किसानों को फसली ऋण के रूप में वितरित किये जा चुके हैं।