गोरखपुर में बर्डघाट स्थित राम लीला स्थल के सुदृणीकरण/चाहरदिवारी निर्माण के लिए 97.50 लाख स्वीकृति

उ0प्र0 सरकार ने जनपद गोरखपुर में बर्डघाट स्थित रामलीला स्थल, स्थल के सुदृणीकरण के अन्र्तगत रामलीला स्थल पर चाहरदिवारी के निर्माण अदि कार्यो के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में रू0 97.50 लाख व्याय वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
यह जानकारी प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मुकेश कुमार मेश्राम ने दी है। उन्होने बताया कि अवमुक्त धनराशि का आहरण एवं व्यय आवश्यकतानुसार एवं नियमानुसार किया जायेगा।
स्वीकृति धनराशि का व्यय वित्तीय हस्तपुस्तिका के सुसंगत प्रानिधानों एवं समय-समय पर शासन द्वारा निर्गत शासनादेशों के अनरूप किया जायेगा। उन्होने बताया कि कार्यदायी संस्था से कार्य पूर्ण होने के सम्प्रेक्षित लेखे अवश्य प्राप्त कर लिये जाये।
प्रमुख सचिव ने बताया कि स्वीकृति धनराशि प्रशासकीय विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के आधार पर दी जा रही है, यदि मानक के सम्बंध में कोई सूचना गलत पायी जाती है तो इसका उत्तरदादित्य प्रशासकीय विभाग का होगा।