LIVE TVMain Slideदेशव्यापार

इस बार पी॰सी॰यू॰ ने धान की रिकाॅर्ड खरीद्दारी की गयी : हनुमान स्वरूप मिश्रा

यू॰पी॰ कोआपरेटिव यूनियन लि॰ के सभापति श्री हनुमान स्वरूप मिश्र ने बताया कि पी॰सी॰यू॰ द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्रों के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जी के दिशा निर्देशन में किसानों के लिए वृहद कार्य किया जा रहा हैं।

किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले इसके लिए धान की खरीद बेहतर ढंग की गई हैं। धान खरीद केन्द्रों पर किसानों को किसी प्रकार कोई समस्या नही हुई है। उन्होंने बताया कि किसानों को आगे

भी रबी की फसल के लिए पिछले दो या तीन साल के मुकाबले रबी की फसल के लिए किसानों को उनकी उपज का पूरा लाभ मिले पी॰सी॰यू॰ का संचालक मण्डल पूर्ण रूप से योजना बनाकर उसकी तैयारी अभी से कर रहा हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार पी॰सी॰यू॰ ने धान की रिकाॅर्ड खरीद्दारी की हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार ज्यादा धान की खरीद्दारी की गई हैं।

सभापति ने बताया कि जो किसानों की बात नहीं सुनेगा उस अधिकारी की खिलाफ कार्यवाही कि जायेगी देश का किसान सर्वोपरि हैं किसान के प्रति कोई लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button