BJP सांसद साक्षी महाराज ने दिया विवादित बयान, कहा- कांग्रेस ने करवाई थी सुभाष चंद्र बोस की हत्या

भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने हाल ही में एक बार फिर से विवादित बयान दे डाला है। जी दरअसल बीते शनिवार को उन्होंने एक विवादित बयान देते हुए कांग्रेस को अपने निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि, ‘कांग्रेस पार्टी के लोगों ने ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या करवाई थी।’
जी दरअसल एक जनसभा को संबोधित करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि, ‘कांग्रेस के लोगों ने ही सुभाष चंद्र बोस को मौत के गाल में भेज दिया था। मेरा आरोप है कि कांग्रेस ने ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या कराई थी। केवल इसलिए कि उनकी लोकप्रियता के आगे पंडित (जवाहरलाल) नेहरू तो कहीं ठहते ही नहीं थे और महात्मा गांधी भी नहीं ठहरते थे।’ यह सभी बातें उन्होंने उस समय कहीं जब देशभर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्म जयंती मनाई जा रही थी। जी दरअसल बीते कल यानी 23 जनवरी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्म जयंती मनाई गई।
उन्होंने ही आजाद हिंद फौज का गठन किया था और देश की आजादी की लड़ाई में अहम रोल निभाकर मशहूर हुए थे। उनका जन्म 23 जनवरी 1987 को ओडिशा के कटक में हुआ था और उनकी मृत्यु 18 अगस्त 1945 को ताइवान में एक विमान दुर्घटना में हुई थी। वहीं आज तक उनकी मौत को लेकर कई तरह के अलग-अलग दावे किए जाते हैं। केंद्र सरकार ने साल 2017 में एक RTI का जवाब देते हुए यह कहा था कि ‘नेताजी की मौत उसी विमान दुर्घटना में हुई थी।’