LIVE TVMain Slideजीवनशैलीदेशधर्म/अध्यात्म

वह व्यक्ति बड़ा भाग्यशाली होता है जिसके पास ये 6 चीजें हो। ..

हिन्दू धर्म ग्रंथों में महात्मा विदुर को दूरदर्शी और महान ज्ञाता माना जाता है. आज भी लोग महात्मा विदुर के नीतियों को अपनाकर जीवन में आगे बढ़ रहे हैं. महात्मा विदुर ने अपनी नीति में ऐसी 6 चीजों के बारे में बताया है

कि जिस भी व्यक्ति के पास ये 6 चीजें होती हैं वह व्यक्ति बड़ा भाग्यशाली और धनवान होता है. आइए जानते हैं महात्मा विदुर द्वारा बताई गई उन 6 चीजों के बारे में-

मीठे बोल: विदुर नीति के मुताबिक ऐसे स्त्री या पुरुष जो मीठा बोलते हैं उनके ऊपर मां लक्ष्मी और मां सरस्वती का हमेशा आशीर्वाद बना रहता है. ऐसे स्त्री-पुरुष की वाणी में मां सरस्वती का वास माना जाता है. महात्मा विदुर के मुताबिक मीठा बोलने वाले स्त्री और पुरुष का भाग्य हमेशा उनका साथ देता है.

आज्ञाकारी संतान: महात्मा विदुर के अनुसार सभी माता-पिता की यह इच्छा होती है कि उसकी संतान आज्ञाकारी हो. क्योंकि आज्ञाकारी संतान अपने कुल का नाम रोशन करता है. विदुर के अनुसार ऐसे लोग जिनकी संतान आज्ञाकारी होती है वे वास्तव में बड़े सुखी और भाग्यशाली होते हैं.

स्वस्थ शरीर: महात्मा विदुर स्वस्थ शरीर वाले व्यक्ति को बड़ा भाग्यशाली और धनवान मानते हैं. उनके अनुसार बीमार व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक शक्ति धीरे-धीरे ख़त्म होती रहती है जिससे वह व्यक्ति कोई कार्य ठीक तरीके से नहीं कर पाता है. हमेशा बीमार रहने की वजह से वह व्यक्ति धन भी इकठ्ठा नहीं कर पाता है.

ज्ञान: महात्मा विदुर के अनुसार व्यक्ति के पास ज्ञान ही एक ऐसा धन है कि जिसको कोई भी चुरा नहीं सकता है. उनके अनुसार ज्ञान ही व्यक्ति की वह ताकत है जो मुश्किल समय में व्यक्ति का साथ देता है. इसलिए ज्ञानी व्यक्ति बड़ा भाग्यशाली और धनवान होता है.

आय के साधन: महात्मा विदुर उस व्यक्ति को बहुत दुर्भाग्यशाली मानते हैं कि जिसके पास कोई आय का साधन नहीं होता है. इसलिए महात्मा विदुर उन व्यक्तियों को बड़ा भाग्यशाली और धनवान मानते हैं जिनके पास आय के साधन होते हैं क्योंकि आय के साधन रहने पर ही व्यक्ति अपनी जरूरतों को पूरा कर सकता है.

अच्छे आचरण वाली स्त्री: महात्मा विदुर के अनुसार एक सफल व्यक्ति के पीछे एक स्त्री का हाथ होता है. कहा भी जाता है कि एक स्त्री चाहे तो स्वर्ग को नरक बना सकती है और नरक को स्वर्ग. इसलिए ऐसा व्यक्ति बड़ा भाग्यशाली और धनवान होता है जिसके पास एक अच्छे आचरण वाली स्त्री होती है.

Related Articles

Back to top button