LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशदेश
मुख्यमंत्री ने जनपद चित्रकूट में मिट्टी का टीला धंसने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद चित्रकूट में मिट्टी का टीला धंसने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 02 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए।