उत्तर प्रदेशप्रदेश

प्रियंका गांधी आज यूपी के मुजफ्फरनगर में करेंगी किसान महापंचायत

आज यूपी के मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत होगी, जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी और महापंचायत को संबोधित भी करेंगी। इस दौरान यूपी कांग्रेस के कई बड़े नेता भी महापंचायत में शामिल होंगे। वहीं राजस्थान में कांग्रेस किसानों के समर्थन में पद यात्रा भी निकालेगी।

प्रियंका गांधी मुजफ्फरनगर में बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान में आज किसान पंचायत को संबोधित करेगी। महापंचायत को सफल बनाने की तैयारी में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एक दिन पहले मुजफ्फरनगर पहुंचे, जिन्होंने स्थानीय नेताओं के साथ मैदान में तैयारी का जायजा लेते हुए अन्य रणनीतियां बनाईं और महापंचायत में किसानों के आने की संख्या और उनके वाहन संबंधी जानकारी ली।

प्रियंका यहां 11 बजे तक पहुंचेंगी, लेकिन विभिन्न गांवों से बसों व ट्रैक्टर-ट्रालियों से किसान सुबह से ही मैदान में पहुंचने शुरू हो जाएंगे। वाहनों की पार्किग और पंचायत स्थल पर किसानों व आम आदमियों के बैठने की व्यवस्था एक दिन पूर्व पूरी कर ली गई है।

 

 

Related Articles

Back to top button