टीवी एक्ट्रेस से शादी का झासा देकर कई बार किया बलात्कार, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

शादी के बहाने एक टेलीविजन अभिनेत्री का कथित तौर पर एक व्यक्ति द्वारा कई बार बलात्कार किया गया। अभिनेत्री द्वारा उत्तरी मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद यह घटना सामने आई, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच शुरू
शिकायतकर्ता ने ओशिवारा पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि आरोपी ने उससे शादी करने का वादा करने के बाद कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (एन) (बलात्कार), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 504 (जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक) और भारतीय दंड संहिता की 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
ANI ने ट्वीट किया, “एक टीवी अभिनेत्री के बयान के आधार पर मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि शादी के बहाने कई बार आरोपी द्वारा उसके साथ बलात्कार किया गया। कई आईपीसी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस जांच जारी है।”
एक और टीवी अभिनेत्री द्वारा ओशिवारा पुलिस थाने में इस तरह की शिकायत दर्ज कराई है। कुछ हफ्तों पहले एक अन्य अभिनेत्री ने आरोप लगाते हुए कहा था कि एक पायलट ने उसके साथ शादी करने का वादा करने के बाद उसके साथ बलात्कार किया।
अभिनेत्री ने पुलिस को बताया था कि वह एक वैवाहिक पोर्टल के जरिए आरोपी के संपर्क में आई थी। बाद में उसने शादी का झूठा वादा करके उसका यौन शोषण किया।