LIVE TVMain Slideदेशस्वास्थ्य

वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय में महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च के अवसर पर आज यहां वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय (डफरिन) में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

यह जानकारी देते हुए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डाॅ0 सुधा वर्मा ने बताया कि आज चिकित्सालय में महिलाओं के लिए ही कोविड टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें महिला स्टाफ द्वारा ही महिलाओं का निःशुल्क टीकाकरण किया गया।

डाॅ0 सुधा ने बताया प्रतिरक्षित महिलाओं को आज टीकाकरण की पहली डोज दी गई। महिलाओं को टीकाकरण के उपरान्त किसी भी स्वास्थ्यगत परेशानी का अनुभव नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि कोविड टीकाकरण सत्र के अतिरिक्त महिला दिवस के अवसर पर प्रातः 6ः00 बजे रैली का आयोजन भी किया गया तथा महिला कर्मचारियों द्वारा रंगोली बनाई गई।

इस अवसर पर चिकित्सालय में एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी में महिला प्रसंगों पर वार्ताएं एवं चर्चा की गयी। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डाॅ0 सुधा वर्मा

मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डाॅ0 सीमा श्रीवास्तव की उपस्थिति में महिला दिवस पर आयोजित समारोहों में वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ0 सलमान, डाॅ0 संजय दोहर, चिकित्सालय स्टाफ तथा नर्सिंग स्टूडेंट भी उपस्थित रहे। महिलाओं के कोविड वैक्सीनेशन में महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।

ज्ञात हो आज प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का निःशुल्क कोविड टीकाकरण चल रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद पर सिर्फ महिलाओं के लिए तीन विशेष टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया है।

Related Articles

Back to top button