प्रदेशबिहार

बिहार के किशनगंज में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत

बिहार के किशनगंज जिले के सलाम कॉलोनी में अहले सुबह आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जाता है कि आग से जलकर घर के मालिक नूर बाबु सहित चार बच्चे की मौत हो गयी, जिसमें दो लड़के और दो लड़की शामिल हैं, जबकि उसकी पत्नी आग से झुलस गयी है।

घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। अभी तक यह यह हादसा सिलेंडर में धमाके के बाद हुआ बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। आग लगने से आस-पास के चार घर भी जलकर राख हो गए हैं। बताया जाता है कि मृतक नूर बाबु बिजली मिस्त्री का काम किया करता था और अपनी दूसरी पत्नी के साथ सलाम कॉलोनी स्थित एक किराये के मकान में रहता था, जहां आज उसकी मौत हो गयी।

मरने वालों में बड़ी लड़की आठ वर्षीय तोहफा, दूसरी लड़की छह वर्ष की बबली, चार वर्षीय रहमत और सबसे छोटा दो वर्षीय शाहिद शामिल है। आग लगने की वजहों का पता नहीं चल सका है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।

Related Articles

Back to top button