उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुनी जन समस्याएं

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन समस्याओं का निस्तारण पूरी गम्भीरता व संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये हैं।
श्री मौर्य आज अपने कैम्प कार्यालय-7 कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न लोगों की समस्याएं उनसे सीधे रू-ब-रू होते हुए सुनी व उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से किया जाय
तथा निर्धारित समयसीमा के अंदर किया जाय। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। अधिकारी शासन की प्रतिबद्धताओं व जन आकांक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही या हीलाहवाली किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।
जनता दर्शन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्व, सड़क, अवैध अतिक्रमण, भूमि विवाद,
अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि जनसरोकारों से जुड़े मसले आये तथा उपमुख्यमंत्री ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को उनके निराकरण हेतु निर्देश दिये।