LIVE TVMain Slideखबर 50देश

गो सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा

उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग अधिनियम में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत प्रो0 श्याम नन्दन को पुनः गो सेवा आयोग का अध्यक्ष एवं सदस्य नामित करते हुए एक वर्ष के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है।

इसके अतिरिक्त कुशीनगर के श्री जसवन्त सिंह उर्फ अतुल सिंह को सदस्य एवं उपाध्यक्ष तथा चित्रकूट के श्री कृष्ण कुमार सिंह ‘भोले सिंह‘ को सदस्य नामित करते हुए एक वर्ष के लिए कार्यकाल बढ़ा दिया गया है।
पशुधन विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये गये हैं।

Related Articles

Back to top button