LIVE TVMain Slideदेशसाहित्य
प्रदेश सरकार ने 306 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों के निर्माण हेतु 625.20 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति

प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में 306 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों के निर्माण हेतु 625.20 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस सम्बन्ध में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार द्वारा शासनादेश जारी किया गया है।
जारी शासनादेश के अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्राविधानित धनराशि 1000 लाख रूपये के सापेक्ष 33 जनपदों के 306 आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण हेतु 2 लाख रूपये की दर से 612 लाख रूपये
तथा उक्त भवनों में सम्मिलित लवणीय मृदा वाले 55 आगनबाडी केन्द्र भवन निर्माण हेतु 0.24 लाख रूपये की दर अतिरिक्त 13.20 लाख रूपये अर्थात कुल 625.20 लाख (केन्द्रांश 367.20 लाख ़ राज्यांश 258 लाख) की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है।